Get App

Maharashtra: 'कभी नहीं जा पाए CM हाउस', 'अपमानित' महसूस कर रहे थे शिवसेना के बागी विधायक, कांग्रेस, NCP को बताया 'असली विपक्ष'

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को एक पत्र ट्वीट किया। इसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र को नाम दिया गया 'यह विधायकों की भावना है'

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 4:17 PM
Maharashtra: 'कभी नहीं जा पाए CM हाउस', 'अपमानित' महसूस कर रहे थे शिवसेना के बागी विधायक, कांग्रेस, NCP को बताया 'असली विपक्ष'
शिवसेना विधायकों ने पत्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं

महाराष्ट्र में गहराते राजनीतिक संकट (Maharashtra Political Crisis) के बीच, शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को एक पत्र ट्वीट किया। इसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र को नाम दिया गया "यह विधायकों की भावना है"। विधायक संजय शिरसाट की तरफ से लिखे गए इस खुले पत्र में बागी विधायकों की शिकायतों का जिक्र है।

पत्र में मुख्यमंत्री आवास में विधायकों को न जाने देने का आरोप लगाया गया है। पत्र में लिखा गया, "राज्य में शिवसेना का CM होने के बावजूद पार्टी के विधायकों को वर्षा बंगला (मुख्यमंत्री आवास) जाने का अवसर नहीं मिला। CM के आसपास के लोग तय करते थे कि हम उनसे मिल सकते हैं या नहीं। हमें लगा हमारा अपमान किया गया है।"

इसमें मुख्यमंत्री पर कभी सचिवालय न आने का आरोप भी लगाया गया है। इसमें लिखा, "मख्यमंत्री कभी सचिवालय में नहीं होते थे, बल्कि मातोश्री (ठाकरे निवास) में रहते थे।"

पत्र के मुताबिक, विधायकों ने कहा, "हम मुख्यमंत्री के आस-पास के लोगों को फोन करते थे, लेकिन वे कभी हमारे कॉल अटेंड नहीं करते थे। हम इन सब बातों से तंग आ चुके थे और एकनाथ शिंदे को यह कदम उठाने के लिए मनाया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें