Get App

मनीष सिसोदिया को क्या वापस मिलेगा डिप्टी CM का पद? एक्सपर्ट बोले- पटरी पर लौट सकता है दिल्ली सरकार का कामकाज

Manish Sisodia Bail: लोकसभा के पूर्व महासचिव ने कहा, "क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, इसलिए उनके पास उपराज्यपाल को सिफारिश भेजने के बाद मंत्रिपरिषद में किसी को भी मंत्री नियुक्त करने का अधिकार है। संविधान में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्हें ऐसा करने से रोकता हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 9:03 PM
मनीष सिसोदिया को क्या वापस मिलेगा डिप्टी CM का पद? एक्सपर्ट बोले- पटरी पर लौट सकता है दिल्ली सरकार का कामकाज
मनीष सिसोदिया को क्या वापस मिलेगा डिप्टी CM का पद?

अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया करीब 17 महीनों बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने से पार्टी और दिल्ली सरकार दोनों में ही एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी, क्योंकि राजधानी के मुख्यमंत्री अब भी जेल में हैं। अधिकारियों और संवैधानिक विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि आगर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनके पिछले पद पर बहाल कर दिया जाए, तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से प्रभावित दिल्ली सरकार का कामकाज पटरी पर लौट सकता है।

सिसोदिया ने पिछले साल 28 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उनके पास शिक्षा, वित्त, आबकारी, स्वास्थ्य और PWD समेत 18 विभागों का प्रभार था। इसके अलावा वह केजरीवाल के उपमुख्यमंत्री भी थे।

CM की गैरमौजूदगी में सिसोदिया संभालते थे काम

केजरीवाल जब कुछ दिनों के लिए विपश्यना ध्यान के सालान सेशन के लिए जाते थे, तो उनकी गैर-मौजूदगी में पूर्व उपमुख्यमंत्री ही दिल्ली सरकार का कामकाज संभालते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें