Get App

Meghalaya Election 2023: मेघालय में BJP ने जारी किया मैनिफेस्टो! विधवा महिलाओं, छात्राओं और बुजुर्गों के लिए किए ये बड़े ऐलान

Meghalaya Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद हमारी सरकार 7वां वेतन आयोग जारी करेगी। साथ ही विधवा महिलाओं को सालाना 24,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जेपी नड्डा ने कहा कि घोषणापत्र में जो वादे किए गए हैं, उन्हें अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मेघालय को एक शांतिपूर्ण, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 3:15 PM
Meghalaya Election 2023: मेघालय में BJP ने जारी किया मैनिफेस्टो! विधवा महिलाओं, छात्राओं और बुजुर्गों के लिए किए ये बड़े ऐलान
Meghalaya Election 2023: बीजेपी ने लड़कियों को केजी से पोस्ट-ग्रेजुएट तक फ्री शिक्षा का वादा किया है

Meghalaya Election 2023: मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार 7वां वेतन आयोग जारी करेगी। साथ ही बीजेपी ने लड़कियों को केजी से पोस्ट-ग्रेजुएट (kindergarten to post graduation) तक फ्री शिक्षा का वादा किया है। इसके अलावा विधवा महिलाओं को सालाना 24,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जेपी नड्डा ने कहा कि घोषणापत्र में जो वादे किए गए हैं, उन्हें अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा।

नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम मेघालय को एक शांतिपूर्ण, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे। बता दें कि मेघालय और नगालैंड में एक साथ 27 फरवरी को मतदान होना है। मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। राज्य में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। भगवा पार्टी मेघालय में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

घोषणापत्र की बड़ी बातें

- जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें