Get App

Mimicry Row: 'सदन को पंगु बना देना दुर्भाग्यपूर्ण', कांग्रेस प्रमुख खड़गे को खिले पत्र में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

संसद के तीन हफ्तों के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में चूक हुई, 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (tmc) की सदस्य महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया। 4 दिसंबर को शुरू हुए सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में पहले सप्ताह काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से कार्यवाही संपन्न हुई

Akhileshअपडेटेड Dec 22, 2023 पर 3:52 PM
Mimicry Row: 'सदन को पंगु बना देना दुर्भाग्यपूर्ण', कांग्रेस प्रमुख खड़गे को खिले पत्र में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
Mimicry Row: संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बार-बार विरोध प्रदर्शन किया

देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar) ने विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को लिखे एक पत्र में कहा है कि आसन से स्वीकार न की जा सकने वाली मांग करके सदन को पंगु बना देना दुर्भाग्यपूर्ण और जनहित के खिलाफ है। सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने खड़गे को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस नेता का उनसे मिलने से इनकार करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले ही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बार-बार विरोध प्रदर्शन किया। वे 13 दिसंबर की घटना के मद्देनजर संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने और इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यसभा के 46 सांसदों को सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया।

उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

पत्र का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस बात पर दुख जताया कि सदन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए खड़गे के साथ बैठक करने के उनके प्रयासों को कांग्रेस नेता का समर्थन नहीं मिला। धनखड़ ने कहा कि संसदीय तंत्र के अनुसार पीठासीन अधिकारी के साथ बातचीत उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वस्थ तरीके से आगे बढ़ने के लिए विपक्ष के नेता के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें