Mulayam Singh yadav Death: समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) 82 साल की उम्र में सोमवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक शिक्षक, एक पहलवान और आगे चल कर राजनीति में खुद को 'नेताजी' का नाम से स्थापित करने वाले मुलायम सिंह का 50 साल से भी ज्यादा लंबा राजनीतिक करियर रहा है।
