Get App

नए संसद भवन पर फहराया गया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया झंडारोहण

नई संसद भवन की बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सारे नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नए संसद भवन में सोमवार से पांच दिनों का विशेष संसद सत्र आयोजित किया जाना है। इस सत्र में पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में सारी कार्रवाई को ट्रांसफर किया जाना है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 11:38 AM
नए संसद भवन पर फहराया गया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया झंडारोहण
17 सितंबर रविवार यानी आज नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया

17 सितंबर रविवार यानी आज नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया। नई संसद भवन की बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सारे नेताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नए संसद भवन में सोमवार से पांच दिनों का विशेष संसद सत्र आयोजित किया जाना है। इस सत्र में पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में सारी कार्रवाई को ट्रांसफर किया जाना है। पीएम मोदी ने 28 मई 2023 को ही नए संसद भवन का उद्घाटन किया था।

शामिल नहीं हुए खड़गे

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान उपस्थित नहीं रहे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उनको इसका न्यौता भेजने में देरी की गई थी। खड़गे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को इस बाबत एक चिट्ठी लिकर भी अवगत कराया था। चिट्ठी में खड़गे ने लिखा था कि समारोब का न्यौता 15 सितंबर की देर शाम तक मिला था। उनको 16-17 सितंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में भाग लेने के लिए हैदराबाद में रहना था और वे रविवार की देर रात दिल्ली लौटेंगे।

PM Modi ने अपने जन्मदिन पर जनता के लिए खोला तोहफों का पिटारा, देश को देंगे इन योजनाओं की सौगात

सोमवार को संसद का स्पेशल सेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें