Accidental PM Row: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एक 'एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री' थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर इस पद के योग्य उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब या सरदार पटेल आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन नेहरू को पीएम बनाया गया। इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
