Get App

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बताया 'बच्चा', राहुल गांधी पर भी किया पलटवार

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार 10 फरवरी को विश्वासमत हासिल करेगी। संसदीय कार्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पारंपरिक संबोधन के बाद विश्वास मत हासिल करेगी

Akhileshअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 2:27 PM
नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बताया 'बच्चा', राहुल गांधी पर भी किया पलटवार
नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए कहा, "हम कह रहे थे कि यह नाम ठीक नहीं है, अब हालत आप देख सकते हैं"

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन से नौवीं बार शपथ लेने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन के लिए दूसरा नाम दिया था, लेकिन फिर भी उनके नेताओं ने I.N.D.I.A. नाम रख दिया। JDU प्रमुख ने कहा कि मेरे बार-बार अनुरोध के बावजूद उन्होंने सीट बंटवारे पर कुछ नहीं किया। I.N.D.I.A. ब्लॉक के कामकाज पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बहुत मेहनत कर रहा था। लेकिन उन्होंने एक भी काम नहीं किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को 'बच्चा' करार दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, "जब इनका (RJD) राज था तो क्या होता था? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था?... जब हम 2005 से आए तब से काम शुरु हुआ... हमें पता है कि कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं लेकिन यह भी याद करें कि हमने कितना काम किया है।" उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो बच्चा है, बाद में आया है उसे क्या पता..।

नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "हम कह रहे थे कि यह नाम ठीक नहीं है, अब हालत आप देख सकते हैं। उन लोगों ने एक काम नहीं किया, आज तक सीट शेयरिंग नहीं हुई। हम जिनके साथ पहले से थे वहीं आ गए अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।"

राहुल पर साधा निशान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें