केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Union minister Ramdas Athawale) ने रविवार को दावा किया कि पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) किसी भी समय बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौट सकते हैं। आठवले ने कहा कि नीतीश कुमार पहले NDA का हिस्सा थे और पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अधिक सीटें मिली थी, इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि उसका एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना है।
