Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में की गई व्यवस्थाओं को लेकर राजनीति अब चरम पर पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार (29 दिसंबर) को आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने उन कांग्रेसी नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया जो उसके परिवार से संबंधित नहीं हैं। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई ऐसा स्थान नहीं दिया जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण एवं घटिया राजनीति बताया।
