'घोटाला नहीं, असल मुद्दा केजरीवाल हैं': CBI छापे के बाद बोले मनीष सिसोदिया- '2024 में AAP बनाम BJP होकर रहेगा'

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल 2024 के आम चुनावों में PM मोदी के लिए एक चुनौती बनकर उभरे रहे हैं और CBI की छापेमारी उन्हें रोकने का एक तरीका है

अपडेटेड Aug 20, 2022 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने सीबीआई छापे के बाद शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सीबीआई (CBI) की छापेमारी के बाद शनिवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी (BJP) की अगुआई वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आबकारी नीति में धोखाधड़ी की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वह असल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर परेशान है, जिन्हें वे साल 2024 के आम चुनावों में पीएम मोदी के लिए एक चुनौती के रूप में देखते हैं।

बता दें कि सीबीआई ने अब वापस ले ली गई दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी (Delhi Liquor Policy) में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर छापे मारे थे।

सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "उनका मुद्दा शराब/आबकारी घोटाला नहीं है। उनकी मुद्दा अरविंद केजरीवाल रहैं। मेरे खिलाफ पूरी कार्यवाही, मेरे आवास और कार्यालय पर छापेमारी इसी का नतीजा है। वह इसके जरिए अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं। मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मंत्री हूं।"


यह भी पढ़ें- लिपस्टिक और अंडरवियर की बिक्री बता देती है कि इकोनॉमी खस्ताहाल में है, जानिए कैसे

उन्होंने आगे कहा, "हो सकता है कि अगले 3-4 दिन में ये मुझे गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन हम भगत सिंह के फॉलोअर्स हैं, हम डरने वाले नहीं हैं। 2024 में होने वाला अगला चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होकर रहेगा।" सिसोदिया ने कहा कि लोग हमेशा पूछते हैं कि 'मोदी बनाम कौन?' उन्होंने कहा, "अब केजरीवाल के पक्ष में एक देश भर में एक माहौल बनता दिख रहा है। यह मोदी बनाम केजरीवाल होने जा रहा है।"

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी का बचाव करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह देश की सबसे अच्छी आबकारी नीति है और इससे दिल्ली को करोड़ों का फायदा हो सकता था, लेकिन LG ने आखिरी समय में साजिश रचकर इसे रोक दिया। उन्होंने कहा, "असल मुद्दा एक्साइज पॉलिसी नहीं है। अगर एक्साइज पॉलिसी मुद्दा होता तो सीबीआई गुजरात में होती।"

उन्होंने कहा कि बीजेपी की परेशानी शराब या भ्रष्टाचार नहीं है, उनकी परेशानी अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है। सिसोदिया ने कहा, "पंजाब के बाद, अरविंद केजरीवाल एक राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरे हैं। यह उनकी परेशानी है। मेरे विभाग, आवास पर यह सारा ऑपरेशन केजरीवाल को रोकने के लिए है। ये सब उन्हें रोकने के लिए लिखी जा रही स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं।"

पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह पीएम मोदी को शोभा नहीं देता कि वह केवल राज्य सरकारों को गिराने का सपना देखते रहहे हैं। सिसोदिया ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि कई राज्यों में क्या हुआ है। यह आपको शोभा नहीं देता मोदी जी। आपके पास देश का जनादेश है। सीएम को उनके राज्य में काम करने दें।"

बता दें कि सीबीआई ने एक्साइज पॉलिसी के उल्लंघन के मामले में 15 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सबसे ऊपर मनीष सिसोदिया का नाम है। इन सभी पर भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश रचने और खातों के जालसाजी का आरोप है।

नई एक्साइज पॉलिसी पिछले साल नवंबर में लॉन्च की गई थी। इसके तहत शराब की दुकानों के लाइसेंस निजी कारोबारियों को सौंपे दिए गए थे। इस मामले में गिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद सिसोदिया ने 30 जुलाई को इस पॉलिसी को वापस ले लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।