दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सीबीआई (CBI) की छापेमारी के बाद शनिवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी (BJP) की अगुआई वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आबकारी नीति में धोखाधड़ी की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वह असल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर परेशान है, जिन्हें वे साल 2024 के आम चुनावों में पीएम मोदी के लिए एक चुनौती के रूप में देखते हैं।
