Get App

Opposition Meeting in Bengaluru: 'हम पावर या PM पोस्ट के इच्छुक नहीं' कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया पार्टी का रुख

Opposition Meeting in Bengaluru: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बड़ी बात कही कि उनका पार्टी सत्ता या प्रधानमंत्री पद के इच्छुक नहीं है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों और विपक्ष के प्रति उसके रवैये को लेकर भी निशाना साधा है। खड़गे ने इस दौरान विपक्षी एकता और उसकी ताकत को लेकर भी कई बड़ी बातें कही हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 1:49 PM
Opposition Meeting in Bengaluru: 'हम पावर या PM पोस्ट के इच्छुक नहीं' कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया पार्टी का रुख
Opposition Meeting in Bengaluru: विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया पार्टी का एजेंडा

Opposition Meeting in Bengaluru: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की मेगा मीटिंग (Opposition Meeting) का आज दूसरा दिन है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए 26 दलों के इस मंथन का क्या कुछ निचोड़ निकला, ये तो मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सामने आएगा, लेकिन इस बीच कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बड़ी बात कही कि उनकी पार्टी सत्ता या प्रधानमंत्री पद के इच्छुक नहीं है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों और विपक्ष के प्रति उसके रवैये को लेकर भी निशाना साधा है। खड़गे ने इस दौरान विपक्षी एकता और उसकी ताकत को लेकर भी कई बड़ी बातें कही हैं।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बेंगलुरु में विपक्षी की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इनकम टैक्स विभाग, CBI और ED को लगातार विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि उनके सामने कानूनी अड़चन पैदा की जा सके।"

उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल हमारे सांसदों को सस्पेंड करने के लिए किया जा रहा है। विधायकों को या तो ब्लैकमेल किया जा रहा है, या फिर उन्हें विपक्षी दलों की सरकार गिराने के लिए बीजेपी में आने के लिए रिश्वत की पेशकश की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें