Parineeti Raghav Net Worth: एक तरफ युवा नेता और राजनीति का उभरता हुआ सितारा राघव चड्ढा और दूसरी और बॉलीवुड की हसीन अदाकारा परिणीति चोपड़ा। दोनों ही अपनी फील्ड में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने वाले दो कामयाब चेहरे हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राघव चड्ढा AAP से राज्यसभा सांसद हैं वहीं परिणीति चोपड़ा ने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ऐसा पहली बार नहीं है कि राजनीति और फिल्म जगत के दो सितारे एक होने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से कुछ ही महीनों पहले स्वरा भास्कर की सपा नेता से शादी ने जमकर सनसनी मचाई थी।
जब बात शादी की आती है तो परिवार और पेशे से बढ़कर कमाई पर चर्चा की जाती है। खबरों के मुताबिक परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघव चड्ढा से कमाई में काफी आगे हैं। परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ जहां करोड़ों में है, वहीं AAP सांसद राघव चड्ढा करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि MyNeta.info का दावा है।
वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के हिसाब से राघव चड्ढा के पास 37 लाख का एक घर है। गाड़ियों में उनके पास मारुति स्विफ्ट डिजायर है और सिर्फ 90 ग्राम सोने की ज्वैलरी है जिसकी कीमत 4, 95,000 रुपए बताई गई है। राघव चड्ढा शेयर मार्केट में भी इन्वेस्ट करते हैं। उन्होंने बॉन्ड, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और शेयरो में 6 लाख रुपए इन्वेस्ट किए हुए हैं। दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वो फिल्मों और ऐड फिल्मों की मदद से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। उनकी नेट वर्थ 60 करोड़ रुपए है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों पढ़ाई-लिखाई में काफी हाई-फाई हैं। एक तरफ राघव चड्ढा हैं जिन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से CA की पढ़ाई की है। वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा हैं जिन्होंने लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइंनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की है।
परिणीति चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम में काम किया करती थीं। भले ही राघव चड्ढा आज राजनीति में सक्रिय हों लेकिन उन्होंने आज भी अपनी सीए की प्रैक्टिस जारी रखी है। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को कपूरथला हाउस में सगाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अक्टूबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।