Get App

‘मेरी बात गलत हुई तो दे दूंगा इस्तीफा’, महाकुंभ पर बोलते हुए संसद में अखिलेश यादव का बड़ा दावा

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि इतना प्रचार किया गया महाकुंभ का, कहा गया कि सौ करोड़ लोगों की व्यवस्था है। अगर ये बात सही नहीं है जो मैं कह रहा हूं तो सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 12:53 PM
‘मेरी बात गलत हुई तो दे दूंगा इस्तीफा’, महाकुंभ पर बोलते हुए संसद में अखिलेश यादव का बड़ा दावा
महाकुंभ भगदड़ पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav  on Budget Session : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। बजट सत्र के दौरान अपनी बात रखते हुए समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे पर अपनी बात रखी। संसद में सपा प्रमुख ने कहा कि, हमारा आपसे अनुरोध है, जहां सरकार बजट के आंकड़े दे रही है। सरकार ने बहुत आंकड़े दिए हैं, आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे देंगे।

इस्तीफा देने को तैयार

अखिलेश यादव ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि, सरकार ने शाही स्नान रद्द करने का आदेश दिया। जब हंगामा हुआ तो फिर साही स्नान का आदेश दिया। सरकार ने अपने मनमाने समय से से स्नान कराने का आदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि,शाही स्नान का मुहूर्त होता है, ये सनातन परंपरा रही है, यह परंपरा उस दिन टूटी है। संदन में बोलते हुए सपा प्रमुख ने महाकुंभ में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखे जाने की मांग भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें