Parliament No-Confidence Motion Debate Day 3: मणिपुर में भड़की हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi to reply in Lok Sabha) ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया। विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर संसद में बोलने की मांग कर रहा था। संसद में तीन दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान संसद में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर मणिपुर में बड़ा विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। वहीं, सरकार ने मुख्य रूप से अपने कल्याण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपना बचाव किया है।
