Parliament Winter Session 2024: संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर 2024 से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। सूत्रों ने शनिवार (2 नवंबर) को यह जानकारी दी। इस सत्र के दौरान 'संविधान सदन' (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में एक विशेष संयुक्त बैठक आयोजित करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। यहीं पर 1949 में संविधान पेश किया गया था। बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे अधिनियमित किया गया।
