PM Modi Security Breach: सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री के ट्रैवल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का दिया निर्देश, मामले की जांच के लिए पंजाब पहुंची गृह मंत्रालय की टीम

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 12:22 PM
प्रधानमंत्री मोदी के 5 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हुई थी

PM Modi Security Breach Live Updates: पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक का मामला अब बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को आदेश दिया है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के ट्रैवल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखे।

इस बीच, फिरोजपुर चुनावी रैली के लिए जा रहे पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम पंजाब पहुंच गई है। टीम ने उस स्थान का दौरा किया जहां कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के काफिले को रोका गया और उन्हें 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

Omicron: जनवरी के अंत तक सुनामी में बदल सकता है Covid-19 की तीसरी लहर, रोजाना आ सकते हैं 10 लाख नए केस


प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम शुक्रवार सुबह पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर पहुंची। गृह मंत्रालय की टीम ने फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना का जायजा लिया।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच गृह मंत्रालय की 3 सदस्यीय टीम कर रही है। केस से जुड़े एक-एक पहलू की छानबीन की जा रही है। केंद्र सरकार ने संकेत दिया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संबंधित जानकारियां इकट्ठा किए जाने के बाद वह कोई बड़ा एवं कड़ा फैसला भी ले सकती है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले पर अहम सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनके यात्रा रिकॉर्ड को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के सभी दलीलों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि फिलहाल दी गई दलीलों को ध्यान में रखते हुए और देश के पीएम की सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए हम पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री के यात्रा रिकॉर्ड को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश देना उचित समझते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि हम पंजाब और पुलिस अधिकारियों एवं एसपीजी और अन्य केंद्र और राज्य एजेंसियों को तुरंत सहयोग करने और रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश देते हैं। हम रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश देते हैं कि सभी रिकॉर्ड उनकी सुरक्षित हिरासत में रखें। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार, पुलिस, SPG और दूसरी एजेंसियों को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगीई।

पंजाब सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

गृह मंत्रालय की टीम के फिरोजपुर पहुंचने से पहले पंजाब सरकार ने गुरुवार को देर रात अपनी एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है। पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि ये रिपोर्ट पंजाब के टॉप पुलिस अधिकारियों से बात करके तैयार की गई है।

Jawed Habib: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला के बालों में थूकना पड़ा भारी, FIR दर्ज, बाद में हरकत के लिए मांगी माफी

बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्य सचिव ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के कारणों का तथ्यों के साथ अपना जवाब भी भेजा है। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई चूक की गहन जांच के लिए दो सदस्यों वाली उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

15-20 मिनट तक रुका रहा पीएम मोदी का काफिला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। पीएम मोदी का काफिला पांच जनवरी को जब हुसैनीवाला से करीब 30 किलोमीटर दूर फिरोजपुर-मोगा रोड पर पियारेना गांव के पास पहुंचा तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध कर दिया जिसके बाद एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला लगभग 15-20 मिनट तक रुका रहा।

दो साल बाद पंजाब के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और पीजीआईएमईआर सैटेलाइट सेंटर सहित 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले थे। उन्हें फिरोजपुर में एक रैली को भी संबोधित करना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।