PM मोदी मुस्लिम बहुल देश भरोसेमंद सहयोगियों UAE और कुवैत के दौरे से करेंगे नए साल की शुरुआत!

यूएई में करीब 40 लाख भारतीय पासपोर्ट धारक रहते हैं तो वहीं, कुवैत में यह संख्या करीब 10 लाख है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी एक से 10 जनवरी के बीच इन दोनों देशों की यात्रा पर जा सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनवरी में भरोसेमंद सहयोगियों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कुवैत का दौरा कर सकते हैं जो 2022 में उनकी पहली विदेश यात्रा हो सकती है। इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि पीएम मोदी एक से 10 जनवरी के बीच इन दोनों देशों की यात्रा पर जा सकते हैं।

दोनों पक्ष इस यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसके मुख्य रूप से चल रहे दुबई एक्सपो के इर्द-गिर्द केंद्रित होने की संभावना है। एक्सपो में इंडिया पवेलियन में भारी भीड़ जुटी है। सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित यात्रा की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं।

भीमा कोरेगांव केस: सुप्रीम कोर्ट ने सुधा भारद्वाज की जमानत को चुनौती देने वाली NIA की यचिका खारिज की


यूएई और भारत अगले साल की पहली छमाही तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापार और निवेश संबंधों को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी वैसे तो दुबई एक्सपो 2020 में शामिल होने के लिए जाएंगे, लेकिन इस यात्रा का मेन मकसद दोनों ही सहयोगियों को कोरोना की दूसरी लहर के वक्त भारत के साथ खड़े रहने और अपने यहां रहने वाले भारतीय नागरिकों का ख्याल रखने के लिए आभार जताना होगा।

Waseem Rizvi: यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी बने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

यूएई में करीब 40 लाख भारतीय पासपोर्ट धारक रहते हैं तो वहीं, कुवैत में यह संख्या करीब 10 लाख है। इन दोनों देशों को खास महत्व देने की वजह यह भी है कि दोनों ही मध्य पूर्व को लेकर भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।