Get App

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, PM मोदी ने डाला वोट, 4800 सांसद एवं विधायक करेंगे मतदान

राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 10:33 AM
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, PM मोदी ने डाला वोट, 4800 सांसद एवं विधायक करेंगे मतदान
विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है

President Election 2022 Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव में संसद में अपना वोट डाला। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में मतदान किया।

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज सोमवार को करीब 4,800 निर्वाचित सांसद एवं विधायक मतदान करेंगे। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की स्थिति विपक्ष के यशवंत सिन्हा की तुलना में स्पष्ट रूप से मजबूत है और उनके पक्ष में 60 प्रतिशत से अधिक मत पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मॉनसून सत्र में 24 अहम बिल पेश करेगी सरकार, इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष

मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के भवनों में होगा, जिसके लिए मतपेटियां पहले ही अपने गंतव्यों तक पहुंच चुकी हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को शपथ ग्रहण की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें