Get App

DA Hike: खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों का बढ़ गया महंगाई भत्ता, दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा

DA Hike: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उसने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। जानिए यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी और इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कितना इजाफा होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 3:40 PM
DA Hike: खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों का बढ़ गया महंगाई भत्ता, दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा
सरकार DA और DR में हर साल दो बार बदलाव करती है। पहली बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में।

DA Hike: केंद्र सरकार ने बुधवार को मौजूदा और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैश्नव ने बताया कि इस बढ़ोतरी से 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को लाभ होगा।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। इसका खर्च लगभग 10,084 करोड़ रुपये आएगा।

दिवाली से पहले मिली खुशखबरी

जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा था, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को DA और DR बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार था। आमतौर पर यह बढ़ोतरी बड़े त्योहारों के समय की जाती है ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहे। हालांकि, इस साल नोटिफिकेशन में थोड़ी देरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें