Presidential Poll 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP, कहा- द्रौपदी मुर्मू का भी करते हैं सम्मान

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को AAP की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी

अपडेटेड Jul 16, 2022 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP

Presidential Poll 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election 2022) में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक के बाद यह घोषणा की।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार है।

संजय सिंह ने कहा, "हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।"


पीएसी सदस्य और राजिंदर नगर विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, "PAC की बैठक में AAP ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है।"

बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी और PAC के अन्य सदस्य शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा।

Teesta Setalvad Case: 'अहमद पटेल ने गुजरात सरकार को बर्खास्त करने के लिए रची साजिश', SIT का दावा, कांग्रेस ने बताया 'बकवास'

दरअसल आप गैर बीजेपी, गैर कांग्रेस वाली इकलौती पार्टी है, जिसकी दो राज्यों-पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उसके दोनों राज्यों से राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। पार्टी के कुल 152 विधायक हैं। इनमें से पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

वहीं NDA ने बीजू जनता दल (BJD), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, शिरोमणि अकाल दल (SAD) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के समर्थन से राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है।

दूसरी तरफ विपक्ष, जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M), समाजवादी पार्टी (SP), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और AAP जैसे कम से कम 17 दल शामिल हैं। उन्होंने यशवंत सिन्हा को चुनाव के लिए नामित किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।