कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को संसद पहुंचीं, लेकिन आज उनका संसद पहुंचना चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि वे अपने साथ जो बैग लेकर आई थीं, उस पर फिलिस्तीन लिखा था, जिसे लेकर ये माना जा रहा है कि वह सांकेतिक तौर पर फिलिस्तीन का समर्थन कर रही हैं। हालांकि, सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने इस पर आपत्ती जताई। कांग्रेस को "नई मुस्लिम लीग" बताते हुए, वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित मालवीय ने प्रियंका को "राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा" कहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र के अंत में कांग्रेस के लिए दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए।
