Get App

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान आज करेंगे दूसरी शादी, डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। इस शादी समारोह को बेहद गुप्त रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 1:13 AM
Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान आज करेंगे दूसरी शादी, डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे
भगवंत मान संगरूर की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान की शादी आज 7 जुलाई को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) है।

मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत कर सकते हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर (Inderpreet Kaur) से तलाक हो चुका है। मान की पहली शादी से दो बच्चे हैं, जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा, जिसमें बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

सीएम भगवंत मान की शादी की तैयारियां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में किया गया है। सूत्रों ने बताया कि कल गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने पहुंचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें