LTTE chief Prabhakaran: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय द्वारा प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के संस्थापक वी. प्रभाकरन को श्रद्धांजलि देने से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी को याद दिलाया कि LTTE ही उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार था। वहीं, विजय का बचाव करते हुए उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के सूत्रों ने जोर देकर कहा कि उनका संदर्भ श्रीलंका में हजारों तमिलों के नरसंहार से था, न कि केवल प्रभाकरन की मृत्यु से। प्रभाकरन को 18 मई, 2009 को श्रीलंका के मुल्लीवाइक्कल में श्रीलंकाई सेना द्वारा गोली मार दी गई थी।
