2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन राज्य में कांग्रेस (Congress) के लिए "डेथ वारंट" (Death Warrant) पर हस्ताक्षर करने जैसा होगा। ऐसा कहना है पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) का। उन्होंने कहा, "...और हम नहीं चाहते कि कांग्रेस खत्म हो जाए।"
