राहुल गांधी के पास नहीं है अपना घर! अयोग्य करार होने के बाद एक महीने में खाली करना होगा 12, तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला

गांधी को अयोग्य ठहराने का आदेश संसद एनेक्सी के सम्पदा निदेशालय के संपर्क अधिकारी को भी दिया गया है, लेकिन हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता वाले शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अभी तक राहुल गांधी के निष्कासन पर इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 2019 में अमेठी से हारने के बाद बाद, अपने हाईएस्ट 'टाइप 8' कैटेगरी के तहत आने वाले बंगले को बरकरार रखा था

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 6:34 PM
Story continues below Advertisement
अयोग्य करार होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना होगा 12, तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला (FILE PHOTO)

लुटियंस दिल्ली (Lutyens’ Delhi) में 12, तुगलक लेन बंगला, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पर्याय बन गया है, क्योंकि इसे पहली बार 2004 में कांग्रेस (Congress) नेता के नाम पर अलॉट किया गया था, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था। 2019 में, गांधी अमेठी सीट हार गए थे, लेकिन केरल के वायनाड से लोकसभा के सदस्य चुनकर संसद पहुंचे, लेकिन उनकी लोकसभा सदस्यता अब छीन ली गई है।

अपने "सभी मोदी चोर हैं" वाले बयान पर मानहानि के लिए दोषी ठहराए गए, राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य (Disqualification) घोषित कर दिया गया। इसका मतलब है कि उनके पास अपना आधिकारिक 12, तुगलक लेन घर खाली करने के लिए महज एक महीने का समय है।

गांधी को अयोग्य ठहराने का आदेश संसद एनेक्सी के सम्पदा निदेशालय के संपर्क अधिकारी को भी दिया गया है, लेकिन हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता वाले शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अभी तक राहुल गांधी के निष्कासन पर इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है।


राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी से हारने के बाद बाद, अपने हाईएस्ट 'टाइप 8' कैटेगरी के तहत आने वाले बंगले को बरकरार रखा था, क्योंकि वे केरल के वायनाड से जीते लोकसभा सीटे जीते थे।

बंगले का संभावित नुकसान गांधी परिवार के वंशज के लिए एक बड़ा झटका होगा, लेकिन इससे कहीं ज्यादा बढ़ा खतरा 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले चुनाव लड़ने पर लगी रोक है।

'कानूनी रूप से लड़ेंगे' राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस आग बबूला, दिखी विपक्षी एकता की झलक, बताया- लोकतंत्र की हत्या

राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जब तक कि 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत की तरफ से उनकी सजा पर हाई कोर्ट से रोक नहीं लगा दी जाती।

अदालत ने वायनाड के सांसद को मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई। ये फैसला BJP विधायक पूर्णेश मोदी की तरफ से राहुल के बयान के खिलाफ दायर की गई याचिका पर आया था।

2020 में, कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लुटियंस दिल्ली में अपना बंगला खाली करने के लिए कहा गया था, क्योंकि सरकार ने कहा था कि SPG सुरक्षा वापस लेने के बाद वह इस सुविधा की हकदार नहीं हैं।

'मैं 12, तुगलक लेन में रहता हूं लेकिन...'

राहुल गांधी ने इस साल फरवरी में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने आधिकारिक संबोधन में अपने आधिकारिक आवास का जिक्र किया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि उनके पास कभी कोई घर नहीं है और उन्होंने 1977 में अपने सरकारी आवास को छोड़ने के परिवार के अनुभव को याद किया था।

उन्होंने कहा, “घर में एक अजीब सा माहौल था। मैं मम्मी के पास गया और उनसे पूछा कि क्या हुआ। मां ने मुझसे कहा कि हम घर छोड़ रहे हैं। उस समय तक मुझे लगता था कि ये हमारा घर है। तब मेरी मां ने पहली बार मुझसे कहा था कि ये हमारा घर नहीं, सरकार का घर है और हमें अब इसे छोड़ना होगा।"

राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से पूछा कि वे आगे कहां जाएंगे। उन्होंने आगे बताया, "मेरी मां ने कहा नहीं मालूम। मैं सुनकर दंग रह गया। मुझे लगता था कि ये हमारा घर है... 52 साल हो गए और मेरे पास अब भी घर नहीं है। हमारा खानदानी घर इलाहाबाद में है और वो भी हमारा नहीं है। मैं 12, तुगलक लेन में रहता हूं, लेकिन वो मेरा घर नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।