Get App

बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में बोले राजा भैया, कहा- 'चुन चुनकर मारा जा रहा, रक्षा के लिए पूरे विश्व के हिन्दू हों एकजुट'

जनसत्ता दल के अध्यक्ष और यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं को चुन चुनकर मारा जा रहा है, लेकिन ग्लोबल शक्तिया इस पर चुप हैं। उन्होंने बांग्लादेश पुलिस की ओर से राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी का मामला भी उठाया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 1:46 PM
बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में बोले राजा भैया, कहा- 'चुन चुनकर मारा जा रहा, रक्षा के लिए पूरे विश्व के हिन्दू हों एकजुट'
राजा भैया ने पूरे हिंदू समाज से बांग्लादेशी हिन्दुओं के रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े होने की भी अपील की

जनसत्ता दल के अध्यक्ष और यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं को चुन चुनकर मारा जा रहा है, लेकिन ग्लोबल शक्तिया इस पर चुप हैं। उन्होंने बांग्लादेश पुलिस की ओर से राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी का मामला भी उठाया और पीएम मोदी से इस मामले का संज्ञान लेने का अपील की। राजा भैया ने पूरे हिंदू समाज से बांग्लादेशी हिन्दुओं के रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े होने की भी अपील की।

राजा भैया ने लिखा, "बांग्लादेश की कट्टरवादी तानाशाही सरकार ने वहां के हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है, चुन चुनकर हिन्दुओं को मारा जा रहा है, उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहां पर हिन्दुओं की आवाज स्वामी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है फिर भी वैश्विक शक्तियां चुप हैं क्यूंकि अत्याचार हिन्दुओं पे हो रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय विदेश मंत्री एस जयंशकर से आग्रह है कि संज्ञान लें। बांग्लादेशी हिन्दुओं के रक्षार्थ पूरे विश्व के हिन्दुओं खड़ा होना होगा।" इसके साथ ही उन्होंने 'चिन्मय कृष्ण दास को आजाद करें' और 'बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाएं' जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

राजा भैया की पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें