Ram Mandir Inauguration: ये बात है साल 1948 की... अयोध्या (Ayodhya) की सड़कों पर पोस्टर लगे थे, जिसमें आचार्य नरेंद्र देव (Acharya Narendra Dev) के 10 सर दिखाए गए थे और उन्हें रावण बताया गया था। उनके सामने कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी बाबा राघव दास (Raghav Das) थे, जो धनुष बाण लिए राम की भूमिका में खड़े रावण का वध कर रहे थे । पोस्टर में लिखा था की 'यदि कांग्रेस प्रत्याशी बाबा राघव दास जीते, तो राम जन्मभूमि को विधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराया जाएगा और बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को हटाकर वहां राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण होगा।'
