Get App

Ritlal Yadav: RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू ने किया सरेंडर, घर में मिले कई अवैध हथियार और नोट गिनने की मशीन

Ritlal yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर पटना AIIMS के सुरक्षा अधिकारी पर हमला करने का आरोप है। गुरुवार को पुलिस छापेमारी के बाद पिंकू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले पटना पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की, जिसमें तीन बिना लाइसेंस वाली बंदूकें मिलीं। साथ ही 11 लाख रुपये से ज्यादा कैश भी बरामद हुई

Akhileshअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 3:30 PM
Ritlal Yadav: RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू ने किया सरेंडर, घर में मिले कई अवैध हथियार और नोट गिनने की मशीन
Ritlal yadav News: RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने गुरुवार 19 दिसंबर को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया

Ritlal yadav News: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी विधायकों में से एक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने गुरुवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो पटना AIIMS के सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहा था। दानापुर कोर्ट ने पिंकू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पटना पुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर देररात छापा मारा. पुलिस ने राजद विधायक के भाई के घर से भारी मात्रा में कैश के साथ-साथ 3 हथियार बरामद हुए हैं.

बिहार की राजधानी पटना में एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पिंकू यादव के घर पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन बंदूक, नोट गिनने की मशीन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी भी बरामद हुई। पिंकू यादव को RJD विधायक रीतलाल यादव का भाई बताया जाता हैं। इसके बाद रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खगौल थाना कांड संख्या 284/24 में कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस की टीम ने पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अवैध हथियार, कैश और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट सहित नोट गिनने की एक मशीन भी बरामद की गई है। दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी छापेमारी लगातार चल रही है। इसके ठिकानों से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें