Rohit Sharma Fat Controversy: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा मोटे और अप्रभावी कप्तान हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने उन्हें फटकार लगाई और आगे से ऐसी टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी। दूसरी तरफ, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा तथा कद-काठी को लेकर की दिए गए बयान को शर्मनाक करार दिया।
