Get App

'चीन को दुश्मन मानना ​​अनुचित...': सैम पित्रोदा के बयान से फिर मुसीबत में कांग्रेस, राहुल गांधी पर भड़की BJP

Sam Pitroda China Remark Row: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने अपने नए बयान से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए। सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है

Akhileshअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 2:37 PM
'चीन को दुश्मन मानना ​​अनुचित...': सैम पित्रोदा के बयान से फिर मुसीबत में कांग्रेस, राहुल गांधी पर भड़की BJP
Sam Pitroda China Remark Row: सैम पित्रोदा ने दावा किया कि चीन के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया

Sam Pitroda China Remark Row: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने बयान से एक बार फिर से कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने सोमवार (17 फरवरी) को कहा कि भारत-चीन विवाद को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का रुख शुरू से ही टकराव वाला रहा है। सैम पित्रोदा ने कहा कि चीन हमारा दुश्मन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारत के लिए चीन के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए।

सैम पित्रोदा ने एक विशेष इंटरव्यू में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं चीन से खतरे को नहीं समझता। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है क्योंकि अमेरिका की प्रवृत्ति दुश्मन को परिभाषित करने की है। मेरा मानना ​​है कि सभी देशों के लिए सहयोग करने का समय आ गया है, टकराव का नहीं।" उनका जवाब इस सवाल पर आया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से खतरों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने IANS के साथ बातचीत में इंटरव्यू में आगे कहा, "हमारा दृष्टिकोण शुरू से ही टकराव वाला रहा है। यह रवैया दुश्मन पैदा करता है, जो बदले में देश के भीतर समर्थन हासिल करता है। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है और यह मानना ​​बंद करना होगा कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है। यह न केवल चीन के लिए, बल्कि सभी के लिए अनुचित है।"

सैम पित्रोदा के इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी ने कांग्रेस को चीन के प्रति आकर्षित करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो कुछ कांग्रेस और उनके Ideological थिंक टैंक कहे जाने वाले लोग समय-समय पर कहते आ रहे हैं, वो चीजे अब पूरी तरह से जनता के सामने आती जा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें