समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर हिंदू धर्म पर विवादित बयान दे डाला। इस बार उन्होंने कहा, 'हिंदू एक धर्म नहीं धोखा है या कुछ लोगों के लिए धंधा है।' उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट (SC), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयानों का हवाला दिया। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है।
