Shaheen Bagh Anti-Encroachment Drive: बुलडोजर के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, AAP विधायक बोले- मैं पहले ही हटवा चुका हूं अतिक्रमण

बुलडोजर शाहीन बाग अतिक्रमण हटाने के लिए इलाके में पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोग अभियान के विरोध में बुलडोजर के सामने बैठ गए और अदालत के आदेश की मांग की

अपडेटेड May 09, 2022 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement
Shaheen Bagh Anti-Encroachment Drive

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) शाहीन बाग के पास कालिंदी कुंज-जामिया नगर इलाके में विध्वंस अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए इलाके में पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोग अभियान के विरोध में बुलडोजर के सामने बैठ गए और अदालत के आदेश की मांग की।

पुलिस ने बुलडोजर के सामने बैठे लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा, "वह पहले ही इलाके से अतिक्रमण हटवा चुके हैं।" हालांकि हंगामे के चलते अभी बुलडोजर को रोक दिया गया है।


इस अभियान में SDMC की सहायता के लिए तैनात दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। शाहीन बाग जी ब्लॉक से जसोला और जसोला नाले से कालिंदी कुंज पार्क तक अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पहले ये अतिक्रमण अभियान 5 मई को तय किया गया था। मगर पर्याप्त पुलिस फोर्स न होने के कारण रद्द कर दिया गया था।

दिल्ली पुलिस से मदद का इंतजार

News18 ने दिल्ली नगर निगम के एक सूत्रों के हवाले से कहा, "हम ड्राइव के लिए तैयार हैं। यह तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगा। हम पुलिस का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि आज हमें (मदद) मिलेगी।"

SDMC सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा, "हमने रोडमैप दिया है। मुझे यकीन है कि आज कार्रवाई की जाएगी लेकिन पुष्टि सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक हो जाएगी। मैं सकारात्मक हूं कार्रवाई होगी।"

मुंबई में NIA की बड़ी कार्रवाई, दाऊद के गुर्गों और हवाला ऑपरेटर्स के ठिकानों पर छापेमारी

इस बीच, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर "सुबह से स्थानीय लोगों को भड़काने" का आरोप लगाया।

दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने 20 अप्रैल को "रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों" की तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए पार्टी शासित नगर निकाय के मेयर को पत्र लिखा था। इसके बाद SDMC क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान की योजना बनाई गई थी।

SDMC ने 4 मई को तुगलकाबाद के पास करणी शूटिंग रेंज में 13 अस्थायी दुकानों और दूसरे स्ट्रक्चर को हटाकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।