Get App

Tajinder Bagga Arrest: 'मेरा बेटे की हत्या हो सकती थी', तजिंदर बग्गा के पिता ने की बेटे की गिरफ्तारी की जांच की मांग

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह की तरफ से दायर FIR में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग हथियार लेकर बीजेपी नेता के घर में घुस आए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2022 पर 8:10 PM
Tajinder Bagga Arrest: 'मेरा बेटे की हत्या हो सकती थी', तजिंदर बग्गा के पिता ने की बेटे की गिरफ्तारी की जांच की मांग
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह

Tajinder Bagga Arrest: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Bagga) के पिता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की। बग्गा को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार सुबह को गिरफ्तार किया था।

बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह की तरफ से दायर शिकायत में उनके बेटे की गिरफ्तारी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। FIR में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग हथियार लेकर बीजेपी नेता के घर में घुस आए थे। FIR में प्रीत पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की जा सकती है और अनुरोध किया कि उनकी जान बचाई जाए।

इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र के पिपली में रोक दिया गया। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बग्गा को उनके घर से "जबरन" उठाया गया था।

कुरुक्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों समेत दिल्ली पुलिस के जवानों की एक टीम कुरुक्षेत्र पहुंची और बग्गा को हिरासत में लिया और राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें