ED की गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोने लगे तमिलनाडु के बिजली मंत्री, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्‍पताल में भर्ती

Senthil Balaji Arrested: आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी का अनुरोध करेगी। इस दौरान मंत्री सेंथिल फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। मंगलवार सुबह से चल रही छापेमारी के बाद देर रात को ED ने कार्रवाई की

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
Senthil Balaji Arrested: मंत्री को आज एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी का अनुरोध करेगी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी (V Senthil Balaji) को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद बालाजी को बुधवार तड़के 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी का अनुरोध करेगी। इस दौरान मंत्री सेंथिल फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। मंगलवार सुबह से चल रही छापेमारी के बाद देर रात को ED ने कार्रवाई की।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले DMK के कद्दावर नेता बालाजी से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी के खिलाफ कथित 'नौकरी के बदले नकदी' घोटाले में पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी, जिसके कुछ महीने बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले बालाजी ने बेचैनी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

DMK ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप


राज्य के मंत्री पी. के. शेखर बाबू ने दावा किया कि ऐसे लक्षण दिखे हैं जिससे लगता है कि बालाजी को प्रताड़ित किया गया है। बाबू ने पत्रकारों से कहा कि वह ICU में हैं। वह अचेत अवस्था में थे और जब उनका नाम लेकर पुकारा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके कान के पास सूजन है। डॉक्टरों का कहना है कि ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) में उतार-चढ़ाव है.. ये सभी प्रताड़ित किए जाने के लक्षण हैं।

वहीं टेलीवीजन चैनल पर दिखाए जा रहे वीडियो में शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में लाए जाने के दौरान बालाजी असहज नजर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचे राज्य के कानून मंत्री एस. रघुपति ने बालाजी के घर पर घंटों तक ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाए। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित राज्य के कई मंत्री अस्पताल पहुंचे।

डीएमके सांसद और वी सेंथिल बालाजी के वकील एनआर एलंगो ने कहा कि मैंने उन्हें (बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी) देखा था जब उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। यह एक प्रक्रिया है जब कोई व्यक्ति कहता है कि उसके साथ मारपीट की गई है तो डॉक्टर को सभी चोटों को नोट करने की जरूरत है, रिपोर्ट देखने के बाद पता चलेगा। ईडी द्वारा आधिकारिक तौर पर हमें सूचित नहीं किया गया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Train Cancelled: 14 जून को गुजरात से इन खास जगहों को रवाना की जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, बिपरजोय चक्रवात की वजह से सेवाएं बाधित

अर्धसैनिक बल तैनात

इस बीच केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को चेन्नई, करूर और इरोड में बालाजी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। बालाजी पहले अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में थे और दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।