Tirumala Tirupati Laddu Controversy: युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। ऐसा मंदिर के प्रसादम लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों के बाद हुआ है। यह फैसला उनकी यात्रा के दौरान किसी भी व्यवधान या सुरक्षा संबंधी चिंताओं से बचने के लिए लिया गया है। जगन मोहन रेड्डी की आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में शनिवार (28 सितंबर) को पूजा-अर्चना करने की योजना से सियासी पारा चढ़ गया था।
