Get App

'अरे बैठ नीचे, औकात नहीं है तेरी' सदन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल, स्पीकर को देनी पड़ी चेतावनी

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) सदन में बोलते हुए अपना आपा खो कर साथी सांसद अरविंद सावंत (Arwind Sawant) के साथ बदजुबानी कर बैठे। राणे ने सख्त लहजे में सावंत को यह कहते हुए बैठ जाने को कहा कि उनकी प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने की हैसियत नहीं है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की सदन के अंदर उनके ऐसे शब्दों को लेकर काफी आलोचना हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 1:49 PM
'अरे बैठ नीचे, औकात नहीं है तेरी' सदन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल, स्पीकर को देनी पड़ी चेतावनी
सदन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल, स्पीकर को देनी पड़ी चेतावनी

लोकसभा (Lok Sabha) में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा के दौरान कई मौके ऐसे आए हैं, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ऐसा ही एक वाकया तब सामने आया, जब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) सदन में बोलते हुए अपना आपा खो कर साथी सांसद अरविंद सावंत (Arwind Sawant) के साथ बदजुबानी कर बैठे। राणे ने सख्त लहजे में सावंत को यह कहते हुए बैठ जाने को कहा कि उनकी प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने की हैसियत नहीं है। ममला इतना बढ़ गया कि सभापति को खुद केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री शालीन भाषा के इस्तेमाल पर चेतावनी देनी पड़ी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अरे बैठ नीचे”, उन्होंने कहा कि सावंत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बोलने की “औकात” नहीं है।

राणे ने कहा, “औकात नहीं है इनकी प्रधान मंत्री जी, अमित शाह के बारे में बोलने की। अगर कुछ भी बोला तो तुम्हारी औकात मैं निकालूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें