उत्तर प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चलने की अटकलों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। UP BJP प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने ये प्रस्ताव PM मोदी के सामने रखा है। भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में उपचुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में एक अहम बैठक हुई, जो करीब एक घंटे तक चली।
