उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार और संगठन में चल रही खींचतान के बीच एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यूपी में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने पद से इस्तीफा दे दिया। बड़ी बात ये है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते ये कदम उठाया है। इन आम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। सोनम ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा देया। हालांकि, सरकार ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।
