Vande Bharat Metro Train: भारत की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार (16 सितंबर) को 'भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो' का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम करीब सवा चार बजे भुज रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी इस दौरान अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे।
