ब्रिटिश न्यूज ब्रॉडकास्टर BBC के दफ्तरों में लगातार तीसरे दिन आयकर विभाग का सर्वे (IT Department Survey) जारी है। इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) ने कहा कि भारत की विकास गाथा को "नीचा दिखाने" की कोशिश करने वाले "झूठी और मनगढ़ंत कहानियों" का मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने गुरुवार को भारतीय सूचना सेवा प्रोबेशनर के एक समूह को संबोधित करते हुए ये बात कही। धनखड़ का बयान BBC इंडिया के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की तरफ से किए जा रहे एक "सर्वे" के बीच आया है।
