Vice President Poll 2022: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "जगदीप धनखड़ एक किसान के बेटे हैं, जिन्होंने खुद को "लोगों के राज्यपाल" के रूप में स्थापित किया"

अपडेटेड Jul 16, 2022 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Vice President Poll 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उप-राष्ट्रपति पद (Vice President Election) के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणी कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा, "NDA की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) होंग।" 16 जुलाई को हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान नाम चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने यह घोषणा की।

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "जगदीप धनखड़ एक किसान के बेटे हैं, जिन्होंने खुद को "लोगों के राज्यपाल" के रूप में स्थापित किया।"

वहीं इससे पहले दिन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।


राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सर्वोच्च नीति निर्धारक ईकाई संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणा की।

Presidential Poll 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP, कहा- द्रौपदी मुर्मू का भी करते हैं सम्मान

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "किसान पुत्र जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी होंगे। धनखड़ जी, एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को पार करते हुए अपने जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया और देश की सेवा करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में धनखड़ ने लोगों के दिल पर राज करने वाले राज्यपाल के रूप में पहचान बनाई।

संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के दूसरे सदस्य मौजूद थे।

कैसे होता है उप-राष्ट्रपति का चुनाव?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है और मतदान छह अगस्त को तय है। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।

देश के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए इलेक्ट्रॉल कॉलेज में संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से केवल बीजेपी के 394 सांसद हैं। जीत के लिए 390 से ज्यादा मतों की जरूरत होती है।

बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। अगर मुर्मू चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

NDA ने 2017 में उपराष्ट्रपति पद के लिए तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू को अपना उम्मीदवार बनाया था। BJP इस बार भी अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।