Get App

West Bengal: 'अर्पिता मुखर्जी चला रही थीं 12 फर्जी कंपनियां', ममता के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं एक्ट्रेस

ED के अधिकारी ने कहा कि शनिवार शाम को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुखर्जी के जोका फ्लैट से "ऐसी कंपनियों के अस्तित्व का समर्थन करने वाले" दस्तावेज बरामद किए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 6:33 PM
West Bengal: 'अर्पिता मुखर्जी चला रही थीं 12 फर्जी कंपनियां', ममता के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं एक्ट्रेस
ममता के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) ने "वित्तीय पैंतरेबाजी" के लिए कम से कम 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं। अर्पिता मुखर्जी बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की "करीबी सहयोगी" हैं।

PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुखर्जी के जोका फ्लैट से "ऐसी कंपनियों के अस्तित्व का समर्थन करने वाले" दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि ED के अधिकारियों को कुछ कम जाने-माने अभिनेताओं के साथ-साथ ओडिशा और तमिलनाडु के अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस के लोगों के भी शामिल होने का संदेह है। मुखर्जी ने कई बंगाली और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।

अधिकारी ने PTI को बताया, "हमें अर्पिता के जोका फ्लैट से दस्तावेज मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह वित्तीय पैंतरेबाजी के लिए कई फर्जी कंपनियों चला रही थीं। हमारे पास ऐसी 12 कंपनियों के दस्तावेज हैं। ओडिशा और तमिलनाडु के कई लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं, जिनके बारे में हमारा मानना ​​​​है कि उन्होंने ही पैसे को इधर से उधर किया था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें