West Bengal Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। अभी तक हुई मतपत्रों की गिनती के बाद घोषित परिणामों में उसे अच्छी-खासी बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। वोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी है, लेकिन अब तक आए नतीजों में पार्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे तक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 63,229 ग्राम पंचायत सीटों में से 34,359 पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि अन्य 752 पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। पश्चिम बंगाल में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है।
