Get App

'मैं क्यों बहिष्कार करूं?' नीतीश ने 14 पत्रकारों के TV शो पर प्रवक्ता न भेजने के I.N.D.I.A. के फैसले को किया खारिज

नीतीश कुमार ने ये भी बताया कि उन्हें इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की तरफ से टीवी न्यूज एंकरों के बहिष्कार की जानकारी नहीं थी। INDIA कांग्रेस के नेतृत्व में 28 विपक्षी दलों का एक समूह है। कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ व्यक्ति जो केंद्र में सत्ता में हैं, उन्होंने कुछ लोगों को प्रभावित या नियंत्रित किया होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 4:31 PM
'मैं क्यों बहिष्कार करूं?' नीतीश ने 14 पत्रकारों के TV शो पर प्रवक्ता न भेजने के I.N.D.I.A. के फैसले को किया खारिज
नीतीश ने 14 पत्रकारों के TV शो पर प्रवक्ता न भेजने के I.N.D.I.A. के फैसले को किया खारिज

विपक्षी INDIA गठबंधन में शुरुआती फैसलों पर दरारें सामने आने लगी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी खेमे के उस फैसले को खुले तौर पर खारिज दिया, जिसमें 14 टीवी पत्रकारों और न्यूज एंकरों (News Anchor) के शो और प्रोग्राम का बहिष्कार (Boycott) करने का ऐलान किया गया था। कुमार ने कहा, "मैं किसी भी पत्रकार के खिलाफ नहीं हूं और बहिष्कार करना गलत है। मैं क्यों बहिष्कार करूं?"

नीतीश कुमार ने कहा, "मैं पत्रकारों के पक्ष में हूं। देखिए, जब पत्रकारों को पूरी आजादी मिलेगी, तो वे वही लिखेंगे, जो उन्हें उचित और ठीक लगेगा। क्या पत्रकारों को नियंत्रण में रखा जा सकता है? क्या मैंने कभी पत्रकारों पर किसी तरह का नियंत्रण रखा? मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।"

हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की तरफ से टीवी न्यूज एंकरों के बहिष्कार की जानकारी नहीं थी। INDIA कांग्रेस के नेतृत्व में 28 विपक्षी दलों का एक समूह है।

कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ व्यक्ति जो केंद्र में सत्ता में हैं, उन्होंने कुछ लोगों को प्रभावित या नियंत्रित किया होगा, जिसके कारण शायद INDIA के कुछ सदस्यों ने 14 टीवी पत्रकारों और एंकरों का बहिष्कार किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें