क्या पति मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होगी अफशां अंसारी? फरार 'लेडी डॉन' पर पुलिस ने रखा है 75,000 रुपए का इनाम

Mukhtar Ansari Death News: गाजीपुर, मऊ से लेकर लखनऊ तक फर्जी तरीके से भूमि पर कब्जा करने, रसूख के दम पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेने जैसे कई केस अफशां अंसारी पर दर्ज हैं. जबरन रजिस्ट्री का केस भी अफशां के खिलाफ दर्ज है

अपडेटेड Mar 30, 2024 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Mukhtar Ansari Death: अफशां अंसारी UP पुलिस की 'लेडी डॉन' की लिस्ट में टॉप पर है

क्या मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशां अंसारी (Afsa Ansari) शुक्रवार को कब्रिस्तान में अपने गैंगस्टर-राजनेता पति को अंतिम विदाई देंगी? ये सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि, अफशां UP पुलिस की 'लेडी डॉन' की लिस्ट में टॉप पर है और फरार है। धारा 144 लागू करने के बावजूद, यूपी पुलिस ने गाजीपुर के महमूदाबाद में परिवार के पैतृक कब्रिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी है और अगर अफशां आती है, तो कड़ी निगरानी रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

गाजीपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ओमवीर सिंह, “हमने कब्रिस्तान और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा, हमने इलाके में उसकी फरार पत्नी की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी कानून-व्यवस्था के उल्लंघन से बचने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।”

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार को UP के बांदा मेडिकल कॉलेज में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के बुलेटिन में कहा गया, “अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात 8.25 बजे बांदा जिला जेल से लाया गया। नौ डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद, कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया।”


एक साल से फरार, सिर पर 75,000 रुपए का इनाम

अफशां गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में फरार है और एक साल से ज्यादा समय से फरार है। हालांकि, यूपी पुलिस ने पिछले साल उसके सिर पर नकद इनाम बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

खुद को गृहिणी बताने वाली आफसा तीन बड़े मामलों में वॉन्टेड है, जिसमें 2019 में दर्ज छावनी लाइन और बबेड्डी इलाके में जमीन हड़पने के दो केस भी शामिल हैं। 31 जनवरी 2022 को उसके खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

अफशां का परिवार भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा

अफशां का परिवार यूपी के अलग-अलग जिलों में आपराधिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है। अफशां के भाई आतिफ रजा उर्फ ​​शरजील रजा और अनवर शहजाद कथित तौर पर फरार अपराधी हैं। उनके दो बेटे हैं- अब्बास और उमर।

शाइस्ता परवीन के बाद अफशां शायद दूसरी 'लेडी डॉन' है, जिसके सिर पर नकद इनाम है। 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल और उनके दो पुलिस गनर की सनसनीखेज हत्या में शाइस्ता का नाम प्रमुख साजिशकर्ताओं में सामने आया।

शाइस्ता के पति अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। शाइस्ता अतीक के साथ-साथ अपने बेटे असद को अंतिम विदाई देने नहीं आई। असद पिछले साल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

जब डर गया था डॉन मुख्तार अंसारी! जेल में बंद साथियों की हो रही थी हत्या, सुप्रीम कोर्ट से लगाई थी गुहार

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।