Get App

झारखंड: रघुवर दास लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

रघुवर दास कल झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2014 पर 1:29 PM
झारखंड: रघुवर दास लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

रघुवर दास कल झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कल ही दास को बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना था। वे झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। माना ये जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में कल रांची जा सकते हैं।

टाटा स्टील में श्रमिक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रघुवर दास छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन का जमशेदपुर में नेतृत्य किया था। रघुवर दास 1980 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें