Get App

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल के पीएम केपी ओली का सोशल मीडिया से बैन हटाने से इनकार! प्रदर्शन के बीच आई बड़ी खबर

Nepal Gen-Z Protest: जानकारी के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने रविवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं, लेकिन 4 सितंबर को लगाए गए सोशल मीडिया बैन को नहीं हटा सकते ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2025 पर 2:06 PM
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल के पीएम केपी ओली का सोशल मीडिया से बैन हटाने से इनकार! प्रदर्शन के बीच आई बड़ी खबर
नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने और भ्रष्टाचार को लेकर युवा ओली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने और भ्रष्टाचार को लेकर युवा ओली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को हुए प्रदर्शन में अब तक 20 लोगों की जान जा चुका है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे बैन को हटाने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने रविवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं, लेकिन 4 सितंबर को लगाए गए सोशल मीडिया बैन को नहीं हटा सकते ।

ओली सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स  से बैन हटाने का इनकार 

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने कैबिनेट में कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन जरूरी है. मैं पद छोड़ने को तैयार हूं, पर यह प्रतिबंध नहीं हटेगा। बता दें कि इससे पहले नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं  गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे को प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत मानी जा रही है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें