Get App

जापान में 40 साल शाही परिवार के राजकुमार हुए 'एडल्ट', प्रिंस हिसाहितो बने गद्दी के दावेदार

यह जापान में 1985 के बाद पहली बार है जब किसी शाही राजकुमार का वयस्कता समारोह हुआ। उस समय यह सम्मान राजकुमार हिसाहितो के पिता, युवराज अकिशिनो को मिला था। 6 सितम्बर 2006 को जन्मे हिसाहितो, युवराज अकिशिनो और युवराज किको के इकलौटे बेटे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 11:13 PM
जापान में 40 साल शाही परिवार के राजकुमार हुए 'एडल्ट', प्रिंस हिसाहितो बने गद्दी के दावेदार
इस मौके पर उन्हें सम्राट के दूत ने परंपरागत कन्मुरी मुकुट भेंट किया

जापान के राजकुमार हिसाहितो अब आधिकारिक रूप से वयस्क हो गए हैं। राजकुमार हिसाहितो पिछले 40 साल में ऐसा करने वाले पहले पुरुष शाही सदस्य बने हैं। 19 साल के हिसाहितो, सम्राट नारुहितो के भतीजे है और अब वह जापान के अगले सम्राट बनने वाले हैं। राजकुमार हिसाहितो का वयस्कता समारोह एक साल की देरी के बाद शनिवार (06 सितंबर, 2025) को उनके परिवारिक निवास पर हुआ। ये देरी उन्होंने यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी के लिए ली थी। इस मौके पर उन्हें सम्राट के दूत ने परंपरागत कन्मुरी मुकुट भेंट किया।

उनके के बाद कोई पुरुष वारिस न होने की वजह से जापान में 19वीं सदी से चले आ रहे केवल पुरुषों को ही राजा बनने की इजाजत के नियमों पर सवाल उठने लगा है। इसे बदलने की मांग भी उठ रही है।

राजकुमार हिसाहितो ने क्या कहा

द गार्जियन के मुताबिक, हिसाहितो ने कहा, “आज वयस्कता समारोह में मुकुट प्रदान करने के लिए मैं आभारी हूं। शाही परिवार का वयस्क सदस्य बनने के बाद मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।” निप्पॉन के अनुसार, शाही महल में उन्होंने पहले वयस्कता का प्रतीक पारंपरिक वस्त्र धारण किए, फिर औपचारिक पोशाक पहनकर शाही गाड़ी से महल के तीन मंदिरों में गए। इस समारोह में उन्होंने जापान के प्रथम सम्राट जिनमू की समाधि, इसे तीर्थस्थल और अपने परदादा सम्राट शोवा की समाधि के दर्शन भी किए। इसके बाद वे प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें